{"_id":"5da878bf8ebc3e017f1e798f","slug":"case-filed-for-tampering-with-bjp-candidate-s-poster-on-social-media-in-dharmashala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर से छेड़छाड़ पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया में भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर से छेड़छाड़ पर केस दर्ज
Thu, 17 Oct 2019 07:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया की अपील, पोस्टर और बैनरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में साझा करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भाजयुमो आईटी सेल के प्रदेश संयोजक मेड्डी नरयाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
नरयाल ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया सहित भाजपा के विभिन्न अपील, पोस्टर बैनर डिजाइन करने से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पोस्टर को अपनी फेसबुक आईडी पर साझा किया।
विज्ञापन
उसकी पहचान करने के लिए उन्होंने अपना नाम वॉटरमार्क के आकार में रखा। लेकिन अगले ही दिन एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से उनके द्वारा डिजाइन पोस्टर की अपील को गैरकानूनी रूप से गलत शब्दों का प्रयोग कर पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
इसमें एक विशिष्ट समुदाय को वोट देने का अनुरोध किया गया है। आरोपी ने यह कार्य सिर्फ अफवाहें फैलाने और क्षेत्र के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए किया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी का कृत्य विभिन्न धाराओं के तहत अपराध है और आदर्श आचार संहिता के खिलाफ भी है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।