फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Case filed for making indecent remarks on mother Durga on social media

सोशल मीडिया में मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज

Mon, 18 Nov 2019 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Nov 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Case filed for making indecent remarks on mother Durga on social media
सांकेतिक तस्वीर

शिमला के ठियोग में फेसबुक पर दुर्गा माता पर की गई अभद्र टिपणी को लेकर विश्व हिंदू परिषद की जिला महासू इकाई, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा और सचिव खरपुटला हिमांशु शर्मा के अनुसार ठियोग के नया बाजार में दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने दुर्गा माता को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। जिला महासू के हिंदू जागरण मंच के सचिव खरपुटला हिमांशु शर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले छह माह से हिंदू देवी-देवताओं के प्रति उल्टा-सीधा लिख रहा है।

विज्ञापन


इसलिए हिंदू जागरण मंच और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने हिमाचल के सभी पुलिस थानों में मामला दर्ज करवाया है। हिमांशु ने चेताया कि  यदि इस पर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ठियोग से शुरू होकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू संगठनों ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed