{"_id":"57ee920c4f1c1bcb4b573d10","slug":"car-driver-burn-alive-in-car-fire-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ऑल्टो कार में भड़की आग में जिंदा जला चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ऑल्टो कार में भड़की आग में जिंदा जला चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना के हरोली क्षेत्र के तहत वनखंडी में एक कार में आग भड़क गई। इससे कार चालक की जिंदा झुलसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर मकसूदां के आनंदनगर निवासी 31 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक अपनी कार में ऊना से होशियारपुर की ओर जा रहा था कि इसी दौरान हादसा हो गया। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि कार को आग कैसे लगी। पुलिस को मौके पर से पूरी तरह जल चुकी ऑल्टो कार और मृतक का अस्थि पिंजर ही बरामद हो सका है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद पिंजर को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार वीरवार रात अपनी कार में ऊना से होशियारपुर की ओर जा रहा था कि इसी दौरान बनखंडी में उसकी कार में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार सेंटर लॉक होने के कारण न तो चंदन दरवाजा खोल सका और न ही वह शीशे को डाउन कर बाहर आ सका। इससे उसकी कार में ही जिंदा झुलसने से मौत हो गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।