{"_id":"7273d7aea327aa1ddd3da321a91e86a1","slug":"car-accident-in-rampur-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
बयूरो/ अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Sun, 06 Apr 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग के देवी मोड़ के निकट एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा रविवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। हादसे के समय कार में दो ही लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार एक मारुति 06-3771 शिमला से रामपुर की ओर जा रही थी कि देवी मोड़ के पास करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (32) पुत्र सिया राम, रामपुर और दूसरे की पहचान गुपेश कुमार (25) पुत्र जय चंद, अप्पर जगातखाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शव ठियोग अस्पताल लाए गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने कहा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।