फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at chamba, one died.

गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

Mon, 10 Nov 2014 06:48 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
car accident at chamba, one died.

चंबा के खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर रविवार देर रात करीब एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक कपिल पुत्र मान सिंह मैहला का रहने वाला था। घायलों में कार चालक योगेश पुत्र बजरो राम, लक्की पुत्र राज सिंह व विकास पुत्र जय सिंह निवासी मैहला शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह चारों कार में सवार होकर खज्जियार से डलहौजी की तरफ जा रहे थे। खजरोटा के जंगल में गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान सभी गाड़ी सवार गाड़ी से निकलकर खाई में बिखर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

car accident at chamba, one died.

हादसे में कपिल एक चट्टान पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से एक युवक ने किसी तरह सड़क तक पहुंचकर एंबुलेंस व पुलिस को हादसे की सूचना दी और। इसके चलते करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चारों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया।

डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे में मारे गए कपिल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक डा. रामकमल का कहना है कि अस्पताल में हादसे की खबर मिलते ही चिकित्सक तैनात हो गए थे और अस्पताल लाए गए सभी घायलों को बेहतर उपचार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed