फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident at shimla.

शिमला के पास बस हादसा, 11 लोग घायल

Fri, 02 Jan 2015 08:50 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
bus accident at shimla.

शिमला के पास बस हादसा हो गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस और ट्रक में हीरानगर के पास सीधी टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घायलों में वेद प्रकाश निवासी शोघी, धनी राम निवासी अर्की, अमर सिंह निवासी रामपुर, नित्यानंद निवासी अर्की, संतराम निवासी अर्की, चमनलाल निवासी कंडाघाट, सुरेश निवासी नदौन हमीरपुर, हीरा सिंह निवासी पनेश, गौतम शर्मा, संतराम चौहान और राजेश कुमार शामिल है।
विज्ञापन


आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि घायलों की हालत स्थिर है।

शिमला आ रही थी बस

bus accident at shimla.

पुलिस के मुताबिक पथ परिवहन निगम की ये बस अर्की के भूमती से शिमला की ओर आ रही थी। ट्रक शिमला से घणाहट्टी की ओर जा रहा था। हीरानगर के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दोनों में भिड़ंत हो गई।

बस में करीब 25 सवारियां बैठी थीं। कहा कि जिन यात्रियों को ज्यादा चोटें आई उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि बीते साल भी हिमाचल में बड़े हादसे हो चुके हैं। इनमें 600 से ज्यादा लोगों ने जान गवां दी थी।

हाइवे पर पलटी जाइलो गाड़ी

bus accident at shimla.

वहीं, नादौन के पास वीरवार देर रात एक जाइलो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक को चोटें आई हैं। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जानकारी के अनुसार गाड़ी (एचपी01 एच-1359) का चालक सोनू कुमार निवासी लाहड़ वीरवार रात करीब 11 बजे लाहड़ से नादौन सवारी लेने आ रहा था।

तो नादौन बस अड्डा के पास एनएच 88 के किनारे खोदे गड्ढे में एक टायर आ गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। खुदाई किए जा रहे स्थल पर किसी भी तरह का कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। इससे विपरीत दिशा से आ रही बस को पास देते समय हादसा हो गया।

पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed