हिमाचलः खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
हादसा रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे हरिपुरधार के पास हुआ है। यह प्राइवेट बस रतवा गांव से राजगढ़ के लिए रवाना हुई थी। लेकिन रास्ते में अनियंत्रित होकर करीब 600 फीट गहरी खाई में गिर गई।
बताया जा रहा है कि बस में 16 लोग सवार थे। इनमें से 7 की मौत हो गई है जबकि 9 घायल हैं।
सात शव बाहर निकाले
मौके पर पहुंचे लोगों ने खाई से सात शव बाहर निकाल लिए हैं। इनकी शिनाख्त भी हो गई है। इनकी सूची जारी कर दी गई है हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खाई काफी ज्यादा गहरी थी, इसलिए इतने ज्यादा लोगों की जान चली गई है। फिलहाल घायलों को राजगढ़ और हरिपुरधार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां, सड़क भी काफी खराब बताई जा रही है।
ये हैं मृतकों की सूची
1 लक्ष्मी देवी (32) पत्नी मान सिंह निवासी गवाही, हरिपुरधार
2 संत राम (64) पुत्र लगनू राम निवासी वियोंग, हरिपुरधार
3 धर्मपाल (40) पुत्र मोही राम, निवासी चुनवी
4 यशपाल (30) पुत्र सही राम, निवासी अरट
5 जगदीश (26) पुत्र हसन देव, निवासी कुफ्फर-भवाई
6 अंजना (22) पत्नी जगदीश, निवासी कुफ्फर-भवाई
7 कपिल सूर्या (26) पुत्र रतन सिंह, चुनवी (चालक)
ये हैं घायल
1 बलबीर सिंह (51) निवासी टिक्करी डसाकना
2 शेर सिंह (42) निवासी मझौली
3 जयपाल (38) निवासी रनवा
4 ओमप्रकाश (29) निवासी घरड़ियां
5 भीम (45) निवासी चुनवी
6 अनुज कुमार (23) निवासी नौहराधार (परिचालक)
7 प्रदीप कुमार (32) निवासी नेरवा धरोच (शिमला)
8 आशा देवी (22) निवासी नेरवा धरोच (शिमला)
9 विपिन शर्मा (26) निवासी थनगा
अवकाश के चलते कम थी भीड़
स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार की छुट्टी के कारण बस में भीड़ कम थी। बाकी दिन इस बस में 40 से 50 सवारियां राजगढ़ के लिए रवाना होती हैं।
छुट्टी होने के कारण स्कूली बच्चे और नौकरी पेशा लोग बस में नहीं थे। यदि बस में बाकी दिनों की तरह भीड़ होती तो हादसा और भी भयंकर हो सकता था। वहीं, जिला सिरमौर में ये बस हादसे का पहला मामला नहीं है।
दो महीने पहले भी जिले में दो बड़े बस हादसे हो चुके हैं। इनमें 50 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवां दी थी। सरकार के तमाम दावों के बावजूद हिमाचल में बस हादसों का सिलसिला जारी है।