फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempt to murder villagers try to crush revenue officer under truck in nahan sirmour.

भागकर बचाई जान, नहीं तो ट्रक से कुचल देते

Wed, 25 Mar 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 25 Mar 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder villagers try to crush revenue officer under truck in nahan sirmour.

विवादित भूमि की निशानदेही करने गए कानूनगो और पटवारी को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई। वारदात बनकला गांव की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया है। यही नहीं आरोपियों ने करीब दो दर्जन लोगों को साथ लेकर अधिकारियों का साथ रोक दिया। अफसर किसी तरह वहां से निकल सके।

विज्ञापन


एएसपी एनएस नेगी ने इसकी पुष्टि की है। नरेश कुमार निवासी गांव बनकला तहसील नाहन ने थाना नाहन में मामला दर्ज करवाया कि उसकी तथा कुछ अन्य लोगों की विवादित भूमि की निशानदेही के लिए कानूनगो तथा पटवारी मौके पर आए थे। दोनों अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार निशानदेही शुरू की।
विज्ञापन


पक्के निशान तथा एंगल लगाए। इसी बीच मौके पर साथ लगती जमीन के मालिक बनकाला निवासी नर सिंह, अमरजीत, रमेश तथा नरेश ने कानूनगो की ओर से लगाए गए पक्के निशान तथा एंगल को उखाड़ दिया और उन्हें अपने घर ले गए, साथ ही नर सिंह ने अन्य नामजद व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके तथा श्याम सिंह, राजकुमार, रामकुमार और दसोंदी के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में मारपीट होती देखकर कानूनगो तथा पटवारी मौके से जाने लगे। इसके बाद नर सिंह ने अपने ट्रक से उन्हें कुचलने के लिए 18-20 लोग मौके पर बुलाए। आरोपियों ने अपना ट्रक बीच सड़क में खड़ा करके सरकारी अधिकारियों का रास्ता रोक दिया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर थाना नाहन में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed