फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempt of murder at una.

भाभी का गला रेतकर युवक ने कुंए में लगाई छलांग

Wed, 23 Sep 2015 09:43 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
attempt of murder at una.

कहासुनी के बाद एक युवक ने अपनी ही भाभी पर हमला कर दिया। पहले तो गला रेतने लगा फिर जब महिला ने शोर मचाया तो फिर बचने के लिए कुंए में कूद गया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां हरोली के पंजावर में बीती रात एक महिला की उसके देवर ने दराती से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। हड़बड़ाहट में मौके से फरार हुए आरोपी ने कुएं में छलांग लगा दी, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 26 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए हैं। फिलहाल घायल महिला का ऊना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

भाभी पर किया हमला

attempt of murder at una.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग साढ़े 8 बजे अपर पंजावर की अंजू पत्नी त्रिलोचन को उसके देवर वीरेंद्र पुत्र लायक राम ने दराती से गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर वार करते हुए हत्या करने की कोशिश की। कहासुनी के बाद ये सब कुछ हुआ। घटना को अंजाम देने के तत्काल बाद ही आरोपी मौके से फरार हो गया और कुछ ही दूरी पर जाकर कुंए में छलांग लगा दी।

कुएं में पानी कम था। पंचायत प्रतिनिधियों एवं गांववासियों द्वारा इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाते ही हरोली थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास मौके पर पहुंचे और आरोपी को कुएं से बाहर निकाल गिरफ्तार कर लिया। गांववासियों एवं पुलिस ने घायल महिला को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा कर्मी ने फंदा लगाकर दे दी जान

attempt of murder at una.

सोलन के झाड़माजरी में एल्यूमिनियम का सामान तैयार करने वाली एक फैक्टरी में तैनात सुरक्षा कर्मी ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक युवक शिमला जिले के ठियोग का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार झाड़माजरी में एक उद्योग में ब्रह्मानंद सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। पिछले तीन दिन से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था तथा कमरे पर ही था। उसके साथ एक प्रवासी कामगार भी रहता था।

बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार को लेकर काफी चिंतित था। उसके पास एक बेटा था, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से वह काफी दुखी रहने लगा था। सोमवार को उसका साथी जैसे ही ड्यूटी पर गया उसने पंखे से फंदा लगा लिया। शाम को जब उसका साथी ड्यूटी से लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया।

लेकिन जब अंदर से किसी ने नहीं खोला तो उसने उन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो ब्रह्मानंद पंखे से लटका हुआ था। उसने इसकी सूचना बरोटीवाला पुलसि को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed