पत्थर और पाइप से हमला कर पिता की निर्मम हत्या, भाई के सिर पर मारा दराट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझी घाटी के धामा गांव में शनिवार दोपहर को 46 वर्षीय अविवाहित बेटे ने बुजुर्ग पिता की पत्थर और लोहे के पाइप से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए भाई के सिर पर आरोपी ने दराट से वार कर दिया।
घायल को कुल्लू अस्पताल भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे उझी घाटी के धामा निवासी दौलतराम ने घर के आंगन में बैठे पिता लाल चंद (86) के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।
लोहे का पाइप पेट में घुसा दिया
इसके बाद लोहे का पाइप पेट में घुसा दिया। बुजुर्ग लाल चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच बचाव को आए भाई हेमराज पर भी दराट से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस ने मौके से वारदात में उपयोग की पाइप और पत्थर कब्जे में ले लिया है। एसएचओ मनाली अनिल कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।