फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attack on Congress Leader at DharamShala.

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, नकाबपोशों ने तोड़े हाथ-पैर

Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attack on Congress Leader at DharamShala.
मुंह पर कपड़ा बांधे हमलावर कार से उतरे और अरुण विष्ट पर हथियारों से हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में धर्मशाला-पालमपुर हाईवे पर फतेहपुर में मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे धर्मशाला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हिमफैड के निदेशक अरुण विष्ट (65) पर तीन नकाबपोशों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है।

विज्ञापन


एप्लाइड फार नंबर की सेंट्रो कार में बैठे हमलावरों ने फतेहपुर मोड़ के आगे स्कूटी पर अपने घर सिद्धबाड़ी जा रहे अरुण विष्ट को हाईवे पर रोक लिया। मुंह पर कपड़ा बांधे हमलावर कार से उतरे और अरुण विष्ट पर हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता को बुरी तरह घायल करने के बाद हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। अरुण विष्ट को इसके बाद गंभीर अवस्था में धर्मशाला अस्पताल में लाया गया। यहां पर कांग्रेस नेता का इलाज चल रहा है। अरुण विष्ट के बाजू और टांगें टूट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं अरुण विष्ट

Attack on Congress Leader at DharamShala.

अरुण विष्ट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे गोरखा कल्याण बोर्ड के भी सदस्य रहे हैं। अरुण विष्ठ गोरखा समुदाय के भी तेजतर्रार नेता माने जाते हैं। अरुण विष्ट 1993 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री चंद्रेश कुमारी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं।

कुछ समय पहले अरुण विष्ठ ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर स्थानीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। प्रेस वार्ता में अरुण विष्ट ने आरोप लगाया था कि धर्मशाला को नगर निगम बनाने का फैसला गलत है। धर्मशाला की जनता नगर निगम नहीं चाहती है। इसके अलावा अपरोक्ष रूप में विष्ट ने शहरी विकास मंत्री पर कई आरोप जड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed