{"_id":"5a02fb804f1c1bc45b8b4bfc","slug":"attack-on-congress-candiate-jeevan-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, दो नकाबपोशों ने गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, दो नकाबपोशों ने गाड़ी के शीशे तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी जीवन ठाकुर पर नकाबपोशों ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार रात की है। नकाबपोशों ने इनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। वारदात में जीवन ठाकुर को चोटें नहीं लगी हैं।
विज्ञापन
शोर मचाने पर नकाबपोश वहां से फरार हो गए। गाड़ी के फ्रंट साइड के दोनों शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
गाड़ी के चालक राजेंद्र कुमार के अनुसार गाड़ी से चौंतडा के पास खेतडू गांव में चुनाव प्रचार को जा रहे थे। त्रामट के लिंक रोड के पास पहुंचे तो अचानक गोलवां की तरफ से एक गाड़ी आई। दो व्यक्ति गाड़ी से नीचे उतरे। दोनों के चेहरे पर नकाब था।
विज्ञापन
एक आगे और दूसरा पिछली सीट से उतरा तथा गाड़ी के शीशे पर डंडे मारने लगे। गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। जब तक वह बाहर निकलते हमलावर ऐहजू की और फपार हो गए।
पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज लिया है। अभी तक किसी को इस मामले में हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।