फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atm cheating: don't give your atm information to anyone

पढ़िए, अब ऐसे भी आपके पैसे निकाल सकते हैं शातिर?

Tue, 08 Jul 2014 12:25 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
atm cheating: don't give your atm information to anyone

फ्रॉड कॉल के जरिए लोगों को ठगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को तकनीकी विश्वविद्यालय का कर्मचारी फ्रॉड कॉल से ठगी का शिकार हो गया। कर्मचारी को करीब 25 हजार की चपत लगी है। कर्मचारी ने शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने के पश्चात छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में तैनात कर्मचारी युद्धवीर सिंह राणा को सोमवार सुबह मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर ने खुद को बताया बैंक कर्मचारी

atm cheating: don't give your atm information to anyone

फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एसबीआई बैंक से बोल रहा है। आपका एटीएम पुराना हो गया है। आपको नया एटीएम कार्ड जारी किया जाएगा।

इसके लिए आपको अपना एटीएम कार्ड नंबर और पिन नंबर बताना होगा। कर्मचारी ने व्यक्ति के झांसे में आकर एटीएम कार्ड नंबर और पिन नंबर बता दिया।

थोड़ी ही देर बाद कर्मचारी के मोबाइल पर बैंक ट्रांजक्शन का मैसेज आया। कर्मचारी के खाते से 2500 रुपये निकाल लिए गए थे। कर्मचारी मैसेज पढ़कर हैरान हुआ।

शातिर ने कर डाली 24500 की शॉपिंग

atm cheating: don't give your atm information to anyone

इसके बाद मोबाइल पर ट्रांजक्शन के धड़ाधड़ मैसेज आना शुरू हो गए। देखते ही देखते व्यक्ति के खाते से 24500 हजार रुपये निकाल लिए। पहली ट्रांजेक्शन 2500, फिर 10000, फिर 10000 और फिर एक-एक हजार करके पैसे निकाले।

कर्मचारी ने वापस उसी नंबर पर फोन किया तो फोन नहीं उठाया। बार-बार कोशिश करने के बाद व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि मैं पैसे वापस डाल दूंगा। एएसपी शमशेर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लोगों को फ्रॉड कॉल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। थाना स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed