फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Allegations of rape on twin brothers in sirmour himachal, pressure put on victim girl to marry both of them

जुड़वा भाइयों पर लगे दुराचार के आरोप, दोनों से शादी करने के लिए पीड़िता पर बनाया दबाव

Wed, 21 Apr 2021 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Apr 2021 07:39 PM IST
सार

आरोपी ने कहा कि उसका एक जुड़वा भाई भी है। दोनों सेना में कार्यरत हैं। स्थानीय रीति रिवाज के मुताबिक जोड़ीदार में शादी की बात भी कही। युवती ने इसके लिए इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
Allegations of rape on twin brothers in sirmour himachal, pressure put on victim girl to marry both of them
दुष्कर्म(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र की एक युवती ने जुड़वा भाइयों पर दुराचार का आरोप लगाते हुए पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों पर दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने पर पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने एफआईआर दर्जकर मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गिरिपार की एक युवती ने पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में कहा कि शिक्षा पूरी करने के बाद पांवटा निजी क्षेत्र में नौकरी करनी शुरू कर दी थी। वर्ष 2015 में कफोटा में पहली बार एक युवक से मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। आरोपी युवक ने खुद को सेना में होने की बात कही। साथ ही विवाह रचाने का वायदा भी किया। आरोपी हर बार जब घर अवकाश पर आता तो शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने कहा कि उसका एक जुड़वा भाई भी है। दोनों सेना में कार्यरत हैं। स्थानीय रीति रिवाज के मुताबिक जोड़ीदार में शादी की बात भी कही।
विज्ञापन


युवती ने इसके लिए इनकार कर दिया था। आरोपी के छोटे भाई ने भी बातचीत करने का दबाव बनाया और उसने भी जबरन दुराचार किया। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह, थाना प्रभारी पुरुवाला विजय रघुवंशी, अतिरिक्त थाना प्रभारी पुरुवाला प्रताप सिंह और महिला पुलिस टीम तफ्तीश के लिए मौके पर पहुंची। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा-376 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed