फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused of unnatural sex former legislator Said, he knows women

थाने में हुई नेताजी की खातिरदारी

Wed, 09 Apr 2014 11:20 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Apr 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
accused of unnatural sex former legislator Said, he knows women

अप्राकृतिक यौनाचार के संगीन आरोप में फंसे भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से पुलिस ने थाना बालूगंज में पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह महिला काो जानते हैं लेकिन उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। महिला झूठ बोल रही है और एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन


बलदेव शर्मा ने पुलिस को बताया कि महिला जिस कमरे का जिक्र कर रही है उस कमरे में वह कभी गए ही नहीं है। इनसे पुलिस ने करीब एक घंटे तक पूछताछ की। आरोपी बलदेव शर्मा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कार से थाने पहुंचे।
विज्ञापन


करीब सवा तीन बजे थाने से बाहर आए। इस दौरान पूर्व विधायक ने पुलिस के तीखे सवालों का सामना किया, पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। हमीरपुर जिले के नादौनता से पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ थाना बालूगंज में अप्राकृतिक यौनाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी ने उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ‌है मामला

accused of unnatural sex former legislator Said, he knows women

विधानसभा क्षेत्र की ही एक महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक दुराचार के आरोप लगाए थे। महिला ने कुछ दिन पहले एसपी हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपा था। इसमें कहा गया था कि पूर्व विधायक ने मार्च 2012 को शिमला स्थित विधानसभा परिसर के आवास में उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया।

महिला का पति एक सरकारी महकमे में जेई पद पर तैनात है। वारदात के समय वह मंडी जिले में तैनात था। तबादला हमीरपुर में करवाना था। आरोप है कि महिला ने जब इस बारे में तत्कालीन विधायक बलदेव शर्मा से बात की तो उन्होंने उसे शिमला बुलाया।

महिला विधानसभा परिसर में उनके आवास पर पहुंची। आरोप है कि उसके साथ वहां दुराचार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मंगलवार को आरोपी बलदेव शर्मा से पूछताछ की गई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed