सड़क हादसे में एसडीओ रैंक के दो अफसरों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के फागू के पास एक सरकारी जिप्सी के गहरी खाई में गिरने से बिजली बोर्ड के एसडीओ रैंक के दो अफसरों की मौत हो गई है। हादसा तड़के सुबह दो से तीन बजे के बीच हुआ। दोनों अफसर सरकारी जिप्सी में सवार होकर ज्यूरी से शिमला आ रहे थे।
जिप्सी का चालक भी जख्मी हुआ है। इसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अफसरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों अफसर शिमला में होने वाली एक मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए तड़के सुबह ही शिमला रवाना हुए।
जैसे ही गाड़ी फागू के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता किसी को नहीं चला। जख्मी हुआ चालक कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद ठियोग अस्पताल पहुंचा। यहां पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
चालक से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची मगर तब तक दोनों अफसरों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दोनों को गहरी चोटें लगी थी। इन्हें खाई से निकालकर ठियोग अस्पताल लाया गया है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों बिजली बोर्ड में एसडीओ पद पर तैनात थे। दोनों ही युवा थे। इनमें से एक 25 जबकि दूसरा 30 साल का था। मृतकों में एक शिमला के कैथू और दूसरा आनी का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है।
हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। चालक के भी बयान लिए जा रहे हैं।