फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person murdered at kandaghat.

गांव के बीचोंबीच अधेड़ को दी खौफनाक मौत

Thu, 12 Feb 2015 10:58 AM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
a person murdered at kandaghat.

गांव के बीचोंबीच एक शख्स को खौफनाक मौत दी गई। हत्या के बाद इसे जलाया गया और फिर हत्यारे लाश को रास्ते पर फेंककर फरार हो गए। मामला हिमाचल के जिला सोलन के कंडाघाट का है।

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर अधजली लाश बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि पहले इस शख्स के सिर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। इसके बाद इसे जलाने की भी कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


इस वारदात को अंजाम मंगलवार देर रात दिया गया है। सुबह ग्रामीणों ने रास्ते पर पड़ी लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी करता था शख्स

a person murdered at kandaghat.

पुलिस के मुताबिक मृतक गांव पपलोल का रहने वाला था और लोगों के घरों में मजदूरी का काम करता था। यह मंगलवार शाम सात बजे तक घर पर ही था। इसके बाद अचानक कहीं चला गया। सुबह इसकी लाश मिली।

उधर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या के कारणों को तलाशा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि क्या मारने के बाद इसे जलाया गया या फिर घायलावस्‍था में ही इसे जलाकर मार दिया गया।

पुलिस को अंदेशा है कि तेलीय पदार्थ छिड्ककर आग लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed