चाकू घोंपकर युवक ने की साली की हत्या, जंगल में छिपाया शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने चाकू घोंपकर अपनी साली को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, मामला छिपाने के लिए युवती की लाश को जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया। हत्या का यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां जोगेंद्रनगर के जाहू के साथ लगते बनगांव की 20 साल की युवती की हत्या कर दी गई। हत्यारा और कोई नहीं बल्कि युवती का जीजा ही था।
फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से इस शव को जंगल में एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार हत्या की ये वारदात दो दिन पहले अंजाम दी जा चुकी थी। मगर किसी को इसकी भनक नहीं लगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
धर्मपुर में फैंशन डिजाइनिंग कोर्स कर रही थी युवती
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मृतक युवती धर्मपुर में एक संस्थान से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। यह दो दिन पहले भी इसीलिए यहां आई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान इसे उसका जीजा मिल गया। जीजा इसे रेस्ट हाउस के साथ लगते जंगल में ले गया।
यहां इसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि चाकू के कई बार पेट पर किए गए हैं जबकि बाजू पर भी चाकू के गहरे निशान मिले हैं। बाद में आरोपी लाश को जंगल में पत्थर के नीचे छिपाकर फरार हो गया। उधर, जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ। तलाश करने के बाद भी जब पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की। इसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को भी बरामद कर लिया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।