बहन के बारे में अपशब्द कहने से रोका तो काट डाली गर्दन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के बारे में अपशब्द कह रहे शख्स को जब युवक ने रोकना चाहा तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। तेजधार हथियार से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र का है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये वारदात देर रात करीब दस बजे अंजाम दी गई है। पुलिस के अनुसार देर रात मानसिंह नाम के शख्स की यहां एक अन्य व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया और मारपीट होने लगी।
बाद में मानसिंह का भतीजा संजीव भी मौके पर पहुंचा। यह बीच बचाव करने लगा और अपने चाचा को यहां से ले जाने लगा। वहीं, आरोपी मानसिंह की बेटी यानि संजीव की चचेरी बहन को अपशब्द कहने लगा। संजीव ने इसका विरोध किया।
पीछे से किया हमला
बाद में जब संजीव चाचा को लेकर यहां से जाने लगा तो तभी पीछे से आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने संजीव की गर्दन पर वार किया जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद फिर मारपीट शुरू हो गई। इससे संजीव की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक यूपी के बदांयू का रहने वाला था। अब तक की जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी ने किसी तेजधार हथियार से संजीव की हत्या कर दी। हालांकि, दोनों गुटों में मारपीट की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि क्या बेटी को अपशब्द कहने को लेकर झगड़ा हुआ था कि मारपीट की कुछ और वजह है।