फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a boy murdered at solan.

बहन के बारे में अपशब्द कहने से रोका तो काट डाली गर्दन

Sat, 04 Jul 2015 12:51 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
a boy murdered at solan.

बहन के बारे में अपशब्द कह रहे शख्स को जब युवक ने रोकना चाहा तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। तेजधार हथियार से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र का है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये वारदात देर रात करीब दस बजे अंजाम दी गई है। पुलिस के अनुसार देर रात मानसिंह नाम के शख्स की यहां एक अन्य व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


बाद में मानसिंह का भतीजा संजीव भी मौके पर पहुंचा। यह बीच बचाव करने लगा और अपने चाचा को यहां से ले जाने लगा। वहीं, आरोपी मानसिंह की बेटी यानि संजीव की चचेरी बहन को अपशब्द कहने लगा। संजीव ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से किया हमला

a boy murdered at solan.

बाद में जब संजीव चाचा को लेकर यहां से जाने लगा तो तभी पीछे से आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने संजीव की गर्दन पर वार किया जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद फिर मारपीट शुरू हो गई। इससे संजीव की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मृतक यूपी के बदांयू का रहने वाला था। अब तक की जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी ने किसी तेजधार हथियार से संजीव की हत्या कर दी। हालांकि, दोनों गुटों में मारपीट की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि क्या बेटी को अपशब्‍द कहने को लेकर झगड़ा हुआ था कि मारपीट की कुछ और वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed