फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   85 year old woman complaint against his son

85 साल की बुजुर्ग महिला को अपने ही एएसआई बेटे से खतरा

Wed, 19 Apr 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
85 year old woman complaint against his son

85 साल की एक वृद्ध महिला को औरों से नहीं, बल्कि अपने ही एएसआई बेटे से खतरा है। मामला है हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं के एक गांव का। आरोप है कि 15 वर्षों से उसका बेटा अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है। अब वह अपनी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन


मंगलवार को 85 वर्षीय महिला ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया और अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई। ज्ञापन भी सौंपा। इसमें बताया गया कि उनके पति वर्ष 1993 में दुनिया छोड़ गए थे। करीब 15 वर्षों से उनका एएसआई बेटा उनके साथ मारपीट कर रहा है। लेकिन, अब कुछ दिनों से उसने जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दी हैं। न जाने कब मेरी ही औलाद मुझे मार दे। महिला का कहना है क्योंकि उसका बेटा पुलिस में है। इसके चलते पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती।

विज्ञापन

मां की आंखों से छलके आंसू

85 year old woman complaint against his son

अपनी व्यथा बयां करते हुए वृद्ध महिला की आंखें नम हो गईं। उसने बताया कि वर्तमान में वह अपने छोटे बेटे के साथ रह रही है। इसके चलते एएसआई बेटा अब छोटे बेटे और उसके परिवार के लिए भी खतरा बन गया है। महिला ने एसपी से मांग की है कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 

स्थानीय पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई 
महिला के छोटे बेटे ने बताया कि खतरा इतना बढ़ गया है कि उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उसका भाई  किसी न किसी बहाने से लड़ाई-झगड़ा करता है। अब तो उसने हद ही कर दी है। स्थानीय पुलिस भी मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

इस बारे में एसपी राहुल नाथ ने बताया कि मामले को लेकर डीएसपी घुमारवीं को जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग महिला को संरक्षण प्रोग्राम में डाला गया है। इसके तहत हर सप्ताह पुलिस कर्मी उनकी जांच के लिए जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed