फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम, पुलिस के तेवर बेलगाम, सूचना देने वाले से कर रहे बदमीजी

पुलिस कर्मी बेलगाम, सूचना देने वालों से की बदतमीजी

Thu, 09 May 2019 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
क्राइम, पुलिस के तेवर बेलगाम, सूचना देने वाले से कर रहे बदमीजी
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी की स्मार्ट पुलिस के कुछ कर्मचारी शहर की जनता से बदसलूकी कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों ने हादसे की सूचना देने वाले के साथ न केवल बदतमीजी की बल्कि उसे गालियां भी दे डालीं। दरअसल एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि जुन्गा रोड पर एक वाहन के गिरने की आवाज उन्होंने सुनी है। इसके बाद दो पुलिस कर्मी मौके पर गए लेकिन उन्हें वहां कुछ नजर नहीं आया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सूचना देने वालों को फोन कर धमका डाला। हालांकि बाद में पुलिस कर्मियों ने खुद ही दोबारा फोन कर यह कहा कि आपकी सूचना सही निकली है और यहां दुर्घटना हुई है। लेकिन लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस कर्मचारी यह व्यवहार आम जनता से कैसे कर सकते हैं? इस मामले को लेकर लोगों ने एसपी को भी शिकायत कर दी है। पुलिस एक तरफ शहरवासियों से जांच में सहयोग करने की अपील कर रही है वहीं दूसरी ओर कुछ कर्मी हादसे की सूचना देने वालों से ही बदसलूकी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार रात शहर के एक जिम्मेवार जागरूक व्यक्ति ने मैहली-जुन्गा रोड पर चैली के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनी। उन्होंने इसकी सूचना थाना सदर को दी। सूचना कसुम्पटी चौकी को दी और जवान मौके के लिए रवाना हुए। लेकिन जवानों को कोई भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन नहीं मिला। पुलिस कर्मचारी ने सूचना देने वाले व्यक्ति को वापस फोन किया और झूठी सूचना देने पर गाली-गलौच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिस जवान के इस तरह के बर्ताव से परिवार सहम गया और यही सोचता रहा कि पुलिस को सूचना देकर गलती कर दी। हालांकि वहां दुर्घटना हुई थी तथा एक व्यक्ति की इसमें भी मौत भी हो चुकी थी। इसके बाद रात करीब साढ़े बारह कुसुम्पटी चौकी से फोन आया और कहा गया कि आपकी दी सूचना सही निकली। इस मामले को लेकर बुधवार को शहर के कुछ लोग एसपी ओमापति जम्वाल ने मिले और मामले के बारे में बताया। एसपी ने मामले को लेकर जांच करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed