फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 Years old Girl Raped by his Father At Solan, Himachal.

बाप बना हैवान, नशे में 7 साल की मासूम से करता था रेप

Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
7 Years old Girl Raped by his Father At Solan, Himachal.

सात साल की मासूम के साथ उसका पिता नशे में चूर होकर दरिंदगी करता रहा। आखिरकार बेटी ने अपनी मां को आपबीती बता दी। अब आरोपी पिता पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के सोलन का है।

विज्ञापन


यहां थाना सोलन में एक बाप पर अपनी ही सात वर्षीय बेटी से दुराचार करने के आरोप लगे हैं। शहर के साथ सटे ग्रामीण क्षेत्र की यह घटना है। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भादसं की धारा 376 तथा 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसके शराबी पति ने अपनी ही बेटी के साथ जबरदस्ती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेला पाकर करता था जबरदस्ती

7 Years old Girl Raped by his Father At Solan, Himachal.

बच्ची कुछ दिनों से सहमी-सहमी थी। जब उसकी मां ने इसका कारण जानना चाहा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसे सुनकर उसकी मां ने मामले की शिकायत सोलन थाना में दी।

बाप पर आरोप लगाए गए कि जब घर में 7 साल की बच्ची अकेली होती थी तो नशे में चूर उसका बाप बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। मां का कहना है कि वह अकसर काम के लिए बाहर जाया करती थी। उधर, पुष्टि करते हुए एसपी अंजुम आरा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed