फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 lakh rupee online bank account fraud with woman in hamirpur himachal pradesh

महिला के खाते से शातिरों ने पौने सात लाख रुपये उड़ाए

Wed, 26 Dec 2018 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
7 lakh rupee online bank account fraud with woman in hamirpur himachal pradesh

हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन की रहने वाली एक महिला लाखों की बैंक ठगी का शिकार हो गई। महिला के बैंक खातों से शातिरों ने करीब पौने सात लाख रुपये उड़ा लिए हैं। जिसमें 2.80 लाख रुपये बचत खाते में थे और 5 लाख रुपये फिक्स डिपोजिट (एफडी) के शामिल हैं। ठगों ने महिला को मोबाइल पर फोन कर उसका सिम कार्ड बंद होने की बात कर धोखे से बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली।

विज्ञापन


पीड़ित महिला की पहचान वंदना शर्मा पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव कुलहेड़ा, तहसील सेरा उपमंडल नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने इस बारे में पुलिस थाना नादौन में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

7 lakh rupee online bank account fraud with woman in hamirpur himachal pradesh

वंदना शर्मा ने बताया कि उसे मोबाइल फोन पर कॉल आई और शातिर ने बताया कि उसका मोबाइल सिम कार्ड बंद होने वाला है, जिसे अपडेट करने के लिए जरूरी सूचना देनी होगी। इसके बाद आरोपी युवक ने उससे बैंक खाते समेत अन्य जानकारी धोखे से हासिल कर ली। महिला ने बताया कि बैंक खाते से राशि निकलने के बाद उसे मोबाइल पर नेट बैंकिंग के मैसेज आने शुरू हो गए।

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, नादौन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि पुलिस ने भादंसं की धारा 420 और साइबर एक्ट में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि मोबाइल पर फोन करने वाले किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक से संबंधित जानकारी न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed