{"_id":"5b29172f4f1c1b64068b7028","slug":"61529419567-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कर्मी को बांधकर उद्योग में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा कर्मी को बांधकर उद्योग में चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय यूनीटैक एप्लायंसिज में मंगलवार तड़के चोरों ने सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस की मुस्तैदी से दो आरोपियों को धर लिया है, जबकि दो नाबालिग भी हिरासत में लिए गए हैं। दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उद्योग में घुसे चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड को बांधकर जरनेटर की बैटरियां, यूपीएस की बैटरियों समेत कच्चे माल पर हाथ साफ किया। चोर लगभग 2 घंटे तक उद्योग में उत्पात मचाते रहे और सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। गनीमत रही की जैसे-तैसे सिक्योरिटी गार्ड ने अपने हाथ खोले और दूसरे यूनिट के सिक्योरिटी गार्ड को फोन पर चोरी की सूचना दी। इसके बाद दूसरे यूनिट के सिक्योरिटी गार्ड ने मैनेजर को सूचना दी।
विज्ञापन
मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई। गैस प्लांट के नीचे पुलिस ने दो चोरों को धर दबोचा। जबकि दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गैस प्लांट के समीप यूनीटेक एप्लायंसिज में मंगलवार तड़के 3.30 बजे आधा दर्जन चोरों ने उद्योग में दस्तक दी। अंदर घुसते ही चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड को धर दबोचा और मारपीट करने के बाद बांध दिया। चोरों ने उद्योग से जरनेटर की बैटरियों, यूपीएस की बैटरियों समेत रॉ-मैटेरियल पर हाथ साफ कर लिया।
इसके बाद वे फरार हो गए। जैसे-तैसे करके सिक्योरिटी गार्ड ने हाथ खोले और दूसरे यूनिट में सिक्योरिटी गार्ड को फोन किया। इसके बाद उद्योग के मैनेजर प्रदीप कुमार ने चोरी की वारदात की सूचना बददी पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के तुरंत बाद घटनास्थल का रुख किया। उद्योग से थोड़ी दूर गैस प्लांट के नीचे चार युवकों को धर दबोचा, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है, जबकि दो मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने चोरी के आरोप में अब्दुल शेख निवासी यूपी और विशाला निवासी नगरोटा बंगवा, जिला कांगड़ा और दो नाबलिगों समेत चार को धर दबोचा। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।
डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके अलावा दो नाबालिग भी शामिल हैं। नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकतर सामान पुलिस ने रिकवर कर लिया है जबकि कुछ सामान रिकवर करना बाकी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है।