फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6.16 lakh rupee recovered in una

कार से बरामद किए 6.16 लाख रुपए

Thu, 27 Mar 2014 07:44 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 27 Mar 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
6.16 lakh rupee recovered in una

जिला मुख्यालय के रेड लाइट चौक पर पुलिस ने सेंट्रो कार में से 6.16 लाख रुपये का कैश बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस ने कार सवारों से पूछताछ शुरू कर दी है। नकदी को जब्त कर आयकर विभाग के हवाले कर दिया है।

लोक सभा चुनावों के चलते पुलिस ने जिले के प्रवेश द्वारों पर नाकेबंदी कर रखी है। बुधवार रात को सदर थाना के एसएचओ केएल बैरी के नेतृत्व में पुलिस ने रेड लाइट चौक के पास नाका लगाया।


इसी दौरान रूटीन चेकिंग में करीब तीन बजे नंगल की ओर से आ रही सेंट्रो कार को रोका गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गाड़ी में रखा एक बैग बरामद किया।

इसमें 6.16 लाख रुपये की नकदी पड़ी हुई थी। पुलिस ने ड्राइवर ईश्वर कुरैशी एवं मोहम्मद आसिफ निवासी सहारनपुर यूपी से नकदी के संबंध में पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रोजाना बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed