फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शव बरामद

संडोली नाले में मिली अज्ञात अर्धनग्न लाश

Sun, 20 May 2018 12:38 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बद्दी के तहत संडोली मलपुर कंटेनर पार्किंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी खजाना राम के नेतृत्व में एसएचओ जितेंद्र सिंह और अतिरिक्त थाना प्रभारी प्रदीप ठाकुर ने लाश को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बद्दी के निकट संडोली मलपुर में बन रही कंटेनर पार्किंग के पास शनिवार दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में पड़े शव को कब्जे में लिया और आसपास से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी खजाना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि नाले में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया शव की प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि मृतक मनोरोगी था या इसकी मृत्यु हार्ट अटैक होने से हुई है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed