फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 years old boy kidnepped from sirmaur.

अमीर बनने का चढ़ा ऐसा भूत कि बन गए किडनैपर

Fri, 20 Mar 2015 12:04 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
4 years old boy kidnepped from sirmaur.

दो युवकों पर रातों रात अमीर बनने का ऐसा भूत चढ़ा कि दोनों ने एक खौफनाक साजिश रच डाली। पहले तो दोनों ने एक मासूम का अपहरण किया और फिर उसे छोड़ने के एवज में पांच लाख की फिरौती मांगने लगे।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब का है। यहां 16 मार्च को हार्दिक (4) व उसकी बहन मन्नत (6) तारूवाला निजी स्कूल से वाहन में घर की तरफ पहुंचे। स्कूल वाहन चालक ने बच्चों को गली में उतार दिया, जहां से पूरी प्लानिंग के साथ आए एक नकाबपोश युवक ने चॉकलेट देने के बहाने बहलाकर हार्दिक का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


अपहरण से पहले परिजनों को गुमराह करने के लिए स्कूल टीचर बताकर दोनों बच्चों के देर से पहुंचने की बात कही। अपहरण करने के बाद बच्चे को जंगल की तरफ बाइक पर ले गए। जंगल से फोन कर 5 लाख फिरौती की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फंसे पुलिस के जाल में

4 years old boy kidnepped from sirmaur.

शाम 8 बजे फिर फोन करने की बात कही। पुलिस को सूचना देने पर बच्चे को मारने की धमकाया गया। एक महिला ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस की टीमें व लोगों तलाश अभियान शुरू कर दिया। दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने बच्चे को जंगल से बरामद किया।

आरोपी भाग गए थे। पता चला कि दोनों ने एक युवक की मोबाइल सिम चुराकर इसका इस्तेमाल किया था। मोबाइल डिटेल्स के सहारे पुलिस जांच टीम आरोपियों तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि पैसा कमाने के लिए इन्होंने ये साजिश रची थी।

शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में किसी अन्य की संल्पितता की जांच भी हो रही है। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा, एसएसपी आशिष दाहिया व थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने कहा कि अमरकोट न्यू कालोनी निवासी निवासी मनीष (21) उर्फ गोलू पुत्र सुरेंद्र सिंह तथा हरियाणा के ग्राम बदलाणा पोस्ट डांडा जिला कैथल निवासी अंकित (20) पुत्र बाल किशन को गिरफ्तार कर लिया है।

महंगी पड़ी फिल्मी स्टाइल की किडनेपिंग

4 years old boy kidnepped from sirmaur.

फिल्मी स्टाइल में रातों रात अमीर बनने की हसरत ने युवकों को संगीन जुर्म के दलदल में धकेल दिया। दो नौजवान युवक पूरी रेकी एवं एक सप्ताह से अपहरण की वारदात को अंजाम देने का जाल बुन रहे थे। इसके लिए एक बार घर के पास भी 13 मार्च को रेकी करने पहुंचे थे।

पता चल सके कि दिन के समय घर पर कौन कौन होता है। किराये के लिए कमरे की तलाश में हार्दिक के घर पर भी पहुंचे थे। उन्हें 16 मार्च को षड्यंत्र को अंजाम तक पहुंचाने में कामयाबी मिली। अमरकोट की न्यू कॉलोनी निवासी मनीष उर्फ गोलू (21) पुत्र सुरेंद्र सिंह मोबाइल एसेसरीज की दुकान करता है। इसका दूसरा साथी अंकित (20) पुत्र बाल किशन निवासी बदलाणा कैथल हरियाणा भी औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में कार्य करता है।

दोनों ने बच्चे के अपहरण की फिल्मी अंदाज में साजिश रची थी। गांव के ही एक वाहन चालक दोस्त ने दोनों को 14 मार्च की रात को डिनर पर आमंत्रित किया। उसने इस दौरान नई सिम अपने मोबाइल में डालकर, निकाली गई रोमिंग फ्री सिम कमरे में रख दी। दोनों युवाओं ने सिम को उड़ा लिया। इसी सिम का इस्तेमाल अपहरण से पहले परिजनों को गुमराह करने व बाद में फिरौती के लिए किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed