फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 arrested with 8 kg charas in shimla chamba and kullu

आठ किलो चरस के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2016 09:15 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
4 arrested with 8 kg charas in shimla chamba and kullu

पुलिस ने आठ किलो चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। नारकंडा में चार किलो चरस के साथ दो युवक पकड़े गए। चंबा के तीसा में साढ़े तीन किलोग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार किया गया। वहीं कुल्लू के मलाणा रोड से 277 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


कुमारसैन पुलिस ने नारकंडा में चार किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडी से नारकंडा की ओर पैदल जा रहे थे। इस दौरान नाके पर तैनात पुलिस ने दोनों को दबोचा। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर बाद जब पुलिस नारकंडा के कैंची मोड़ के पास गश्त कर रही थी तो दो युवा पैदल नारकंडा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनसे चार किलो चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान अनीश (23) निवासी धार गौरा रामपुर और कृष्ण खतरी (31) निवासी निरमंड कुल्लू के रूप में हुई हैं। आरोपियों को पुलिस चौकी कुमारसैन लाया गया। यहां पर उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

चरस के साथ पकड़ा- पुलिस ने ठियोग के एक व्यक्ति प्रकाश वर्मा से भी 14 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने की। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तीसा में साढ़े तीन किलोग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

4 arrested with 8 kg charas in shimla chamba and kullu

भंजराड़ू (चंबा)। चुराह घाटी के डोरी जंगल से पुलिस ने एक व्यक्ति को 3 किलो 568 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस की यह खेप चुराह घाटी के दूरदराज के क्षेत्र टेपा से लाई गई थी। चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नारायण सिंह पुत्र बैंसू राम गांव बाला पंचायत टेपा के रूप हुई है। एसआईयू के मुख्य आरक्षी विरेंद्र सिंह की अगुवाई में यह गिरफ्तारी हुई है।

एसआईयू ने जब बुधवार देर तीसा बैरागढ़ मार्ग पर डोरी जंगल में नाका लगाया हुआ था तभी वहां से नारायण कंधे पर बैग उठाए आता दिखा। जिसकी जब पुलिस ने शक के आधार पर पड़ताल की तो पता चला कि व्यक्ति ने अपने बैग में चरस रखी हुई है। जिसका भार तकरीबन 3 किलो 568 ग्राम पाया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत हिरासत में लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया चरस माफिया पर नकेल कसने की मुहिम जारी है। किसी भी सूरत में नशे के अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

277 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

4 arrested with 8 kg charas in shimla chamba and kullu

कुल्लू। पुलिस ने मलाणा रोड से चरस के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मलाणा रोड पर बुरजी मोड़ के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही थी।

इस दौरान शक के आधार पर एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया तो उसके कब्जे से 277 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव लोहिया निवासी गरिया हाट रोड कोलकत्ता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed