{"_id":"59398c5d4f1c1b29028b4576","slug":"181496943709-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की गन से बेटे ने खुद को मार ली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की गन से बेटे ने खुद को मार ली गोली
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के दियोल गांव के 25 वर्षीय अभिषेक ने गलती से अपने पिता रतन चंद की गन से अपने आप को गोली मार ली। घायल अभिषेक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रतन चंद की पत्नी कांता देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि बुधवार देर रात को वह रसोईघर में खाना बना रही थी कि अचानक दूसरे कमरे में जोर की आवाज होने पर वह कमरे में गई और वहां का नजारा देख कर दंग रह गई। अभिषेक ने अपने आप को गन से गोली मार ली थी। कांता देवी का कहना है कि अभिषेक की दिमागी हालत ठीक नहीं है और इसी के चलते उसने ऐसा किया है। घायल अभिषेक को घटना के तुरंत बाद उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया था और चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभिषेक मानसिक रूप से विकलांग है और भेड़ पालन का काम करता था।