फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   175 youth cheated in the name of giving govt jobs in bilaspur himachal

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 175 युवाओं से ठगे एक करोड़

Sun, 03 Feb 2019 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Feb 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
175 youth cheated in the name of giving govt jobs in bilaspur himachal
- फोटो : डेमो

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर तीन शातिरों ने 175 युवाओं से एक करोड़ रुपये की ठगी की है। ठगी का यह मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। घुमारवीं के अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी विक्रांत कौंडल की अदालत ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और पैसा ऐंठने का आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


शातिरों ने ठगी का शिकार युवाओं को मुख्यमंत्री की अनुशंसा के दस्तावेज भी दिए हैं। इन्हें शिक्षा विभाग, सहकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केसीसी बैंक, हिमाचल लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण बैंक, आबकारी एवं कराधान विभाग में नौकरी के अप्वाइंटमेंट लेटर दिए हैं। पीड़ित अप्वाइंटमेंट लेटर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पहुंचे तो इस फर्जीवाड़े का पता चला। 

विज्ञापन

वर्ष 2015 से शुरू हुआ ठगी का सिलसिला

175 youth cheated in the name of giving govt jobs in bilaspur himachal

शिकायतकर्ता प्यारे लाल पुत्र निक्कू राम निवासी जांगला डाकघर गेहड़वीं, पवन कुमार पुत्र भागीरथ निवासी मटियाल डाकघर पटेर व अमीचंद पुत्र प्रभु राम निवासी बरोटा तहसील घुमारवीं के वकील नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।

शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि सुभाष कायस्था निवासी मशोबरा, रोहित गुप्ता निवासी कुनिहार और राजेश कुमार निवासी जमोई झंडूता ने उनसे ठगी की है।  शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ठगी का यह सिलसिला वर्ष 2015 से शुरू हुआ।

आरोपियों ने बताया कि उनकी प्रदेश सरकार, सचिवालय और मंत्रिमंडल सदस्यों से उनकी अच्छी जान पहचान है। वे सरकारी नौकरियां दिलवा सकते हैं। नौकरी के बदले में इन लोगों से आरोपियों ने भारी भरकम रकम अपने खातों में डलवा ली। 

पुलिस से नहीं मिली मदद

175 youth cheated in the name of giving govt jobs in bilaspur himachal

शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत आवेदन किया। इसमें कहा गया कि लगभग 175 लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं।  शिकायतकर्ताओं के वकील नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दस्तावेजों पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों की बाकायदा मोहरें अंकित हैं और हस्ताक्षर भी हैं। 

ठगी का खुलासा हुआ तो आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं के फोन उठाने बंद कर दिए। उसके उपरांत इन लोगों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई भी पुख्ता कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई जिस पर उन्होंने अदालत में यह याचिका दाखिल की। याचिका के आधार पर अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed