फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सेना के जवानों में रिज पर मचाया हुड़दंग

रिज मैदान पर सेना के जवानों ने पीटा डाला पुलिस कर्मचारी

Fri, 22 Mar 2019 11:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सेना के जवानों में रिज पर मचाया हुड़दंग

होली के मौके पर रिज मैदान पर सेना के जवानों ने ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल को पीट डाला। कांस्टेबल, सेना के जवानों को हो हल्ला करने से रोक रहा था। आरोपी जवान वर्दी में नहीं थे लेकिन वह कांस्टेबल से उलझ गए और उसे पीट कर भाग गए। पुलिस को पीटता देख मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों का पीछा किया और मिडिल बाजार के पास दो को पकड़ लिया।

विज्ञापन


इनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। इन्हें बाद में सेना ने खुद पुलिस के सपुर्द किया। सभी चारों जवानों का डीडीयू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इसके बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया। इस घटना का वीडियो चंद मिनट में ही वायरल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीरवार को काफी संख्या में लोग रिज पर होली मनाने के लिए पहुंचे थे। सभी अपनी मस्ती में डूबे थे। मौके पर तीन पुलिस कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे आरोपी हो हल्ला करने लगे। उन्हें रोकने के लिए एक पुलिस कर्मचारी उनके पास गया और कहने लगा कि आप आराम से होली मनाओ, आपकी वजह से बाकी लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए आरोपियों ने पुलिस वाले पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। पूछताछ में पता चला कि यह सेना के जवान हैं और आरट्रेक में तैनात हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर छानबीन अमल में लाई जा रही है।


सभी आरोपी सेना में हैं तैनात : डीएसपी
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि सभी चारों आरोपी सेना में तैनात हैं। यह रिज पर हुड़दंग मचा रहे थे। इन्हें रोकने की कोशिश की तो एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर भाग गए। इन सभी को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed