{"_id":"5c2cf3debdec22569a51bb0b","slug":"171546449886-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बाजार में आग लगने से लाखों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम बाजार में आग लगने से लाखों का सामान राख
Thu, 03 Jan 2019 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के राम बाजार में देररात करीब दस बजे बंद दुकान में आग भड़क गई। इससे दुकान में रखा करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देखकर घूमने निकले राम बाजार के युवक कर्ण ने आसपास के लोगों के साथ फायर कं ट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। दुकान के ताले तोड़ कर मिलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। अग्निशमन विभाग की टीम भी इसी बीच मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
आग को दुकान से बाहर फैलने से रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने सराहनीय कार्य किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग के तीनों फायर स्टेशनों से पांच अग्निशमन वाहनों के साथ बचाव दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
कमांड के पास वाहन को खड़ाकर पानी की लाइन जोड़ी गई। हाइड्रेंट से भी अग्निशमन विभाग के जवानों ने लाइन जोड़ कर आग को शांत करने का कार्य किया। आग को 12 बजे तक शांत करने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम लौटी।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही तीनों फायर स्टेशनों से पांच वाटर टेंडर मौके पर पहुंचे थे। रामबाजार में बड़े वाहन न पहुंचने से सेंट थॉमस स्कूल, पंचायत भवन के पास और लोअर बाजार में टनल के पास वाहन खड़े कर दिए थे।
बचाव कार्य को पहुंचे 35 जवानों ने वाटर टेंडर और हाइड्रेंट से लाइन बिछाकर आग को शांत करने का कार्य किया। बताया कि इस आग की घटना में दवाई की दुकान के मालिक मेहर चंद का अनुमानित तीन लाख का सामान जला है। आग लगने के असली कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
तो पूरे बाजार में फैल जाती आग
आग बेकाबू हो जाती तो पूरे बाजार की दुकानें और रिहायशी मकान राख हो जाते। आग की सूचना देने वाले युवक कर्ण ने बताया कि दुकान से धुआं उठता देखने के बाद एक पर्यटक तथा पड़ोसियों ने दुकान के ताले को तोड़कर फट्टों को खोलकर आग बुझाने में पूरा सहयोग किया।