{"_id":"5c0415d3bdec2241822ee8c0","slug":"161543771603-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पूछताछ कर रहे हेडकांस्टेबल की नाक पर विदेशी ने दे मारा मुक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में पूछताछ कर रहे हेडकांस्टेबल की नाक पर विदेशी ने दे मारा मुक्का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी सैलानी ने पुलिस थाना ढली में पूछताछ के दौरान एक हेड कांस्टेबल के नाक पर मुक्का मारकर उसे घायल कर दिया। विदेशी के अचानक हमले से सब हैरान रह गए। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई और उसकी गिरफ्तारी की सूचना दूतावास को भी दी गई। एक टैक्सी को नुकसान पहुंचाने के आरोप के मामले में विदेशी से पुलिस पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विदेशी सैलानी नाईजीरिया का रहने वाला है और वह शिमला घूमने आया था। एक टैक्सी चालक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने उसकी टैक्सी को नुकसान पहुंचाया है। लिखित में शिकायत मिलने के बाद आरोपी शनिवार को थाने में तलब किया गया।
विज्ञापन
जब उससे इस मामले में पूछताछ हो रही थी तो वह अचानक हिंसक हो उठा और उसने हेडकांस्टेबल के नाक पर जोरदार मुक्का मार दिया। आरोपी को काफी मशक्कत के बाद काबू कर हवालात में डाल दिया गया। उधर, डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन