छात्रा को बालों से खींचकर गाड़ी में उठा ले गए दरिंदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारहवीं की छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में उसके साथ कुछ ऐसा होगा जो उसने कभी सोचा भी न था। छात्रा को ट्यूशन पढ़ने जाना था लेकिन जब वो वहां पहुंची तो ट्यूटर घर पर नहीं था। इसलिए वह उसका इंतजार सड़क पर कर रही थी।
इस दौरान कार में सवार होकर आए चार युवकों ने लड़की को बालों से खींचकर जबरन कार में बैठा लिया और फरार हो गए। मामला हिमाचल के पंथाघाटी (शिमला) का है। आरोपी उसे गाड़ी में चौपाल की ओर ले गए। रास्ते में गाड़ी खराब हो गई और लड़की उनके चुंगल से भाग निकली। लड़की ने मोबाइल से वारदात की बात अपनी मां को बताई।
चौपाल पुलिस ने बरामद कर ली लड़की
मां ने चौपाल पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद किया। लड़की को शिमला लाया गया है। लड़की ने मेडिकल करवाने से साफ इंकार कर दिया। लड़की के बयान पर पुलिस ने थाना छोटा शिमला में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लड़की शहर के एक स्कूल में पढ़ती है और ग्यारहवीं की छात्रा है। वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली लेकिन ट्यूटर घर पर नहीं था। इसलिए वह उसका इंतजार सड़क पर कर रही थी।
इस बीच वहां एक गाड़ी आई उसमें चार युवक बैठे हुए थे। इनमें से एक लड़के को वह जानती थी। गाड़ी में से एक युवक उतरा और उसे बालों से खींचकर गाड़ी में बिठा लिया। चौपाल के नजदीक गाड़ी खराब हो गई तथा वह वहां से भाग निकली। पुलिस को गाड़ी का नंबर मिल गया है। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।