फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में स्कूल परिसर से दिनदहाड़े छात्र का अपहरण

कुल्लू में स्कूल परिसर से दिनदहाड़े छात्र का अपहरण

Thu, 06 Jun 2019 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में स्कूल परिसर से दिनदहाड़े छात्र का अपहरण

कुल्लू जिला मुख्यालय में एक स्कूल के नौंवी कक्षा के विद्यार्थी को डरा धमका कर अगवा और मारपीट करने का मामला सामने आया है। अगवा नाबालिग को पुलिस की मदद से 24 घंटों के बाद छुड़ाया गया। जिला अस्पताल में बुधवार रात आठ बजे अगवा छात्र का मेडिकल किया गया है।

विज्ञापन


कुल्लू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल गया हुआ था। मंगलवार दोपहर को उसे बंजार में एक व्यक्ति ने स्कूल से दिनदहाड़े ही अगवा कर लिया। आरोपी स्कूल से अगवा कर उसके मामा के घर ले गया, जबकि उसका मामा घर पर नहीं था। मामले की शिकायत लड़के के पिता खूब राम निवासी गांव बालीचौकी ने कुल्लू पुलिस थाने में की है। बड़ी मुश्किल के बाद उसे परिजनों ने ढूंढ निकाला। लड़के की माता ने कहा कि उनको स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र के अपहरण की फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन


स्कूल के सामने ही छात्र को आरोपी अगवा कर ले गए। स्कूल से नाबालिग छात्र के दिनदहाड़े अगवा होने के पीछे स्कूल की भी लापरवाही सामने आ रही है। घटना के बाद छात्र बुरी तरह से सहमा हुआ है और अब वह स्कूल जाने से ही मना कर रहा है। दूसरी ओर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला गंभीर है। ऐसे में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed