फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 yrs rigorous imprisonment to charas smuggler.

चरस तस्कर को एक लाख रुपये जुर्माने सहित 15 साल की कैद

Mon, 23 Nov 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 23 Nov 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
15 yrs rigorous imprisonment to charas smuggler.

न्यायाधीश प्रेम पाल रांटा की विशेष अदालत ने एक चरस तस्कर के खिलाफ आरोप सिद्ध होने पर उसे पंद्रह साल की साधारण कैद की सजा सुनाई है। वहीं, कोर्ट ने उसे एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है।

विज्ञापन


जिला न्यायवादी राजेश कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्याम प्रसाद को करीब पांच माह पहले सोलह मई को मणिकर्ण घाटी के टिगरी नाला में चरस तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। वह पिट्ठू बैग लेकर चरस ले जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस कर्मी राजकुमार की टीम ने तलाशी के दौरान उसके बैग से ईंट की तरह आयताकार में रखी दस किलो चार सौ ग्राम चरस बरामद की थी। कोर्ट में चालान पेश होने के बाद सुनवाई के दौरान इस केस के सिलसिले में अदालत के सामने दस लोगों की गवाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, चरस के साथ गिरफ्तार श्याम प्रसाद ने अपने को निर्दोष साबित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया लेकिन ठोस सबूतों और जिला न्यायवादी के अकाटय तर्कों के आगे उसकी एक न चली।


लिहाजा दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने श्याम प्रसाद को दोषी करार देते हुए पंद्रह वर्ष की सजा सुनाई है। वहीं एक लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed