{"_id":"58c2b52e4f1c1ba23bdc53d6","slug":"12th-class-student-commit-suicide-after-bad-exam-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर ठीक न होने से परेशान 12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर ठीक न होने से परेशान 12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुलेर (कांगड़ा)
Updated Sat, 11 Mar 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पेपर ठीक न होने पर छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राजनीतिक शास्त्र का पेपर खराब होने के बाद छात्र तनाव में था। उसने स्लेटपोश मकान में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्रदेश में आत्महत्या का पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विजय कुमार उर्फ बिंदु (17) पुत्र कमलेश निवासी गुलेर बारहवीं की परीक्षा दे रहा था। बीते दिन राजनीतिक शास्त्र विषय का पेपर ठीक न होने के चलते विजय मानसिक तनाव में था। उसने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
छात्र के पिता मजदूरी करते हैं। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्र पेपर ठीक न होने के चलते तनाव में था।