फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12th class girl commit suicide at hamirpur.

12वीं की छात्रा ने निगला जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Fri, 10 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर) Updated Fri, 10 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
12th class girl commit suicide at hamirpur.
अंदेशा जताया जा रहा है कि छात्रा की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है।

स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही इसने दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा की जमा दो की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पूजा देवी (17) के रूप में हुई है। पूजा देवी जमा दो कक्षा में विज्ञान संकाय की छात्रा थी। वीरवार को जैसे ही छात्रा स्कूल पहुंची तो उसकी तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना स्टाफ सदस्यों ने उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रा को प्राथमिक उपचार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि छात्रा की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एएसपी शिव कुमार का कहना है कि आरंभिक चरणों में छात्रा की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

महिला ने खेत में लगाया फंदा

12th class girl commit suicide at hamirpur.
नेपाली मूल की महिला ने घर के साथ लगते खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। - फोटो : Demo pic

रामपुर बुशहर के झाकड़ी थाने के तहत मशनू गांव में बुधवार को एक नेपाली मूल की महिला ने घर के साथ लगते खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

एएसआई शेर सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान ललिता के रूप में हुई है। उसका पति रामपुर में काम करने गया था। जब महिला के बच्चे स्कूल से शाम को लौटे तो उन्हें घर पर उनकी मां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी मां को ढूंढा।

काफी देर तलाश करने के बाद उनको अपनी मां पेड़ में लटकी हुई दिखाई दी। उन्होंने शोर मचाया और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed