{"_id":"5cd318a8bdec22072e6f723c","slug":"121557338280-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटर की फसल बेचकर लौट रहे किसान के पैसे उड़ाए ले गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मटर की फसल बेचकर लौट रहे किसान के पैसे उड़ाए ले गए शातिर
Thu, 09 May 2019 12:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में लुटेरों और जेबकतरों की गैंग सक्रिय होती जा रही है। इस बार शातिरों ने एक महिला समेत दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। ठियोग निवासी राहुल सब्जी मंडी से मटर की पेमेंट लेकर वापस संजौली की तरफ आ रहा था। इसी बीच संजौली से वह निजी बस में अपनी मां के साथ ओल्ड बस स्टैंड के लिए रवाना हुआ। कंडक्टर ने किराया मांगा तो जेब में हाथ डालते ही युवक के होश उड़ गए, पर्स गायब था।
विज्ञापन
युवक ने कंडक्टर के साथ बस का चप्पा-चपपा छाना लेकिन पर्स कहीं नहीं मिला। इसी बीच युवक को ध्यान में आया कि ढली से आते वक्त बस में चढ़ने से पहले उसको कुछ युवकों ने टक्कर मारी थी। इस बीच युवक को महसूस हो गया कि शातिरों ने उसकी जेब से पर्स उड़ा लिया है। इसमें चार हजार रुपये, कॉलेज का कार्ड, आधार कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज रखे थे। इसके बाद युवक ने संजौली थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
जाखू से मोटरसाइकिल उड़ा ले गए शातिर
शिमला। वीवीवीआईपी क्षेत्र जाखू से पंजाब निवासी कमल भूषण की मोटरसाइकल शातिरों ने चुरा ली। सदर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार रात उसने जाखू क्षेत्र में सरकारी क्वार्टर के बाहर सड़क पर मोटरसाइकल पार्क की थी। मंगलवार को छुट्टी के चलते वह गाड़ी के पास नहीं आए। बुधवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ घर से निकले और सड़क पर पहुंचे तो दंग रहे गए। पार्क की मोटरसाइकल गायब थी। उन्होेंने कहा कि शहर की सड़कों पर वाहन सुरक्षित नहीं है। उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
सेंट एडवर्ड स्कूल के पास से पर्स चोरी
शिमला। छोटा शिमला थाना के तहत एक महिला का पर्स चोरी हो गया। बुधवार दोपहर महिला अपने बच्चे को लेने सेंट एडवर्ड स्कूल आई थी। इसी बीच महिला बच्चे लेने के लिए गेट के पास गई और बैग को रेलिंग पर रख दिया। इस बीच किसी ने महिला का बैग उड़ा लिया। महिला ने बताया कि पर्स में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड था। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुटी है।