फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   100 arrested including 80 women for blocking minister's way in lahul spiti

मंत्री का रास्ता रोकने के मामले में कार्रवाई के खिलाफ ‘गिरफ्तारी’ देने का आंदोलन

Tue, 07 Jul 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क,केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
100 arrested including 80 women for blocking minister's way in lahul spiti
मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा का रास्ता रोकने के मामले में कार्रवाई के खिलाफ काजा में महिलाओं ने गिरफ्तारी देने का आंदोलन छेड़ दिया है। इस मामले में अब तक 80 महिलाओं समेत 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 123 को नामजद हैं। इस कार्रवाई के विरोध में करीब 75 और महिलाएं खुद गिरफ्तारी देने का तैयार हैं। 

विज्ञापन


मंत्री बीते नौ जून को ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को बीआरओ से लोनिवि को देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों से मिलने जा रहे थे। रास्ता रोकने के बाद उन्हें लौटना पड़ा था। लिहाजा, काजा पुलिस ने इस मामले में 123 लोगों पर सीआरपीसी की धारा 41 ए के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद लोगों को छोड़ दिया है। यह गिरफ्तारी पिछले कुछ दिनों से चल रही है। एसपी लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने कहा कि करीब 123 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें लगभग 60 फीसदी संख्या महिलाओं की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच पूरी कर जल्द ही न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि क्या अब मोदी राज में लोकतंत्र में जनता से विरोध करने का भी हक छिन गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने पर महिलाओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का सरेआम हनन हो रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि अगर सरकार ने एफआईआर वापस न ली तो लाहौल में भी कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : राठौर
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पुलिस मामलों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस इन महिलाओं की कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। काजा में महिलाओं ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। उन्होंने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कानून की रक्षा की है। यह सब भाजपा मंत्री के इशारे पर एक बदले की कार्रवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed