{"_id":"5eb6d43f8ebc3e90591e49b6","slug":"crime-shimla-news-sml3325196185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कार बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे सवा तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन कार बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे सवा तीन लाख
Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
राजधानी में सोशल मीडिया पर एक युवक लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित से 3 लाख 27 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोरोना महामारी में बीच राजधानी में ऑनलइान ठगी का यह सबसे बढ़ा मामला है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि युवक के साथ ठगी हुई है। छोटा शिमला पुलिस मामले की तफतीश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अंकुश कुमार ने बताया फेसबुक के माध्यम से ओएलएक्स पर उसने एक कार का विज्ञापन देखा। कम कीमत पर आकर्षित कार खरीदने के लालच में आकर उसने प्रवीन कुमार से संपर्क किया। शातिर ने अपने आप को फौजी बताया और दोनों की आपस में बातचीत शुरू हो गई। शातिर ने बताया कि वह यहां से जम्मू कश्मीर जा रहा है।
विज्ञापन
इस कारण वह अपनी कार बेचना चाहता है। कुछ दिन बाद युवक शातिर के झांसे में आया और कार का लेकर दोनों के बीच 55 हजार का सौदा तय हुआ। इस बीच शातिर के कहने पर युवक ने कुछ पैसे उसके खाते में डाल दिया। इसके बाद अचानक उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के तहत करीब 3 लाख 27 हजार रुपये कट गए। पीड़ित को इसके बाद ठगी का आभास हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ठगी का शिकार हुआ युवक कमला नेहरू अस्पताल में बतौर 102 में एंबुलेंस चालक तैनात है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि शातिर ने कहां से काल की थी। इसके साथ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि बिना जान पहचान के लोगों से किसी भी तरह का सौदा न करें।
ऑनलाइन किसी भी सौदे और लाटरी के झांसे में न आएं। इस तरह का कोई झांसा देता है तो पहले पुलिस से संपर्क करें। गौरतलब है कि शिमला शहर में पहले भी इस तरह की ठगी के मामले हो चुके हैं।