फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

वकील के कमरे में सेंध लगाकर हजारों का सामान ले उड़े शातिर

Wed, 13 Nov 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
शिमला। राजधानी में एक अधिवक्ता के कमरे से सेंध लगाकर शातिर हजारों रुपये का सामन उड़ा ले गए। चोरी हुए सामान में एक सोने की चेन, एक लेपटॉप, हेयर स्ट्राइटनेर और ब्लू टूथ शामिल है। इसकी कीमत करीब 30 हजार आंकी है। युवती की शिकायत पर न्यू शिमला पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शातिरों ने न्यू शिमला क्षेत्र के लोअर खलीनी के एक कॉटेज में रात के अंधेरे में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। इस क्वार्टर मेें एक महिला अधिवक्ता रहती है। पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि वह अपने घर सोलन गई हुई थीं। मंगलवार को घर से लौटी तो कमरा देखकर हैरान रह गईं। कमरे में सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्वार्टर की तलाशी ली। इसमेें एक चेन, एक लेपटॉप, हेयर स्ट्राइटनेर के साथ ब्लूटूथ गायब पाया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द की आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed