फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup: Three liters of water free for every spectator at Dharamshala Stadium

क्रिकेट विश्वकप: अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला स्टेडियम में प्रत्येक दर्शक को तीन लीटर पानी मुफ्त

Tue, 26 Sep 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

बीसीसीआई की ओर से स्टेडियम के अंदर ही प्रत्येक दर्शक को तीन लीटर पानी मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सचिव अवनीश परमार ने धर्मशाला में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Cricket World Cup: Three liters of water free for every spectator at Dharamshala Stadium
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्वकप के मैच देखने आने वाले दर्शकों को इस बार पीने के पानी के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। बीसीसीआई की ओर से स्टेडियम के अंदर ही प्रत्येक दर्शक को तीन लीटर पानी मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सचिव अवनीश परमार ने धर्मशाला में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। कहा कि एचपीसीए आईसीसी विश्वकप के मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां पर विश्वकप के पांच मुकाबले होने हैं। पूर्व में हुए आईपीएल मैचों के लिए टिकट धारकों को स्टेडियम में प्रवेश करने में परेशानी हुई थी, लेकिन इस बार व्यवस्था को पूर्ण रूप से बदला गया है।

विज्ञापन

 

पार्किंग की समस्या नहीं आएगी। प्रशासन से बैठक कर तय किया गया है कि इस बार अधिक पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। हर पार्किंग स्थल से कम से कम तीन से चार शटल बसें लगाई जाएंगी ताकि दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने की किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर निगम और प्रशासन ने स्टेडियम के बाहर सड़क में चले रहे कार्यों को 30 सितंबर तक पूरा करने के लिए कहा है। कहा कि बारिश के चलते खराब हुई स्टेडियम की आउटफील्ड की स्थिति अब पहले से बेहतर है। मैच के बहाने देश-विदेश से सैलानी धर्मशाला आएंगे। इससे सूबे के पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेग। इस मौके पर एचपीसीए के अध्यक्ष आरपी सिंह, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह और संयुक्त सचिव विशाल शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन



बुधवार को पहुंचेगी विश्वकप की ट्राॅफी, स्टेडियम में निशुल्क एंट्री
अवनीश परमार ने बताया कि बुधवार को आईसीसी वनडे विश्वकप की ट्राॅफी धर्मशाला पहुंचेगी। ट्राॅफी सुबह साढ़े आठ बजे कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। जहां से उसे गगल चौक, शहीद स्मारक धर्मशाला, कोतवाली बाजार चौक, मैक्लोडगंज मुख्य चौक, दलाई लामा मंदिर से मुख्य चौक मैक्लोडगंज, स्काई-वे मैक्लोडगंज और चाय के बगान के बाद शाम पांच बजे स्टेडियम लाया जाएगा। ट्राॅफी के स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल मौजूद रहेंगे। स्टेडियम में ट्राॅफी के स्वागत कार्यक्रम में दर्शकों की एंट्री निशुल्क रहेगी। दर्शक स्टेडियम में दो नंबर गेट से प्रवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed