फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   cricket world cup Offline tickets for India-New Zealand match will be available four days before the match.

Cricket World Cup: इस दिन काउंटर पर मिलेंगे भारत-न्यूजीलैंड धर्मशाला मैच के टिकट, आज से पहुंचेंगी टीमें

Tue, 03 Oct 2023 09:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 09:58 AM IST
सार

धर्मशाला में होने वाले मैच के ऑफलाइन टिकट काउंटर पर मैचों से तीन से चार दिन पहले मिलेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के मैच को छोड़कर बाकी चार मैचों के टिकट ऑनलाइन मिल रहे हैं।

विज्ञापन
cricket world cup Offline tickets for India-New Zealand match will be available four days before the match.
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिकेट विश्व कप के धर्मशाला में होने वाले मैच के ऑफलाइन टिकट काउंटर पर मैचों से तीन से चार दिन पहले मिलेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के मैच को छोड़कर बाकी चार मैचों के टिकट ऑनलाइन मिल रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के टिकट न मिलने से क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी और रोष है। बुक माई शो वेबसाइट पर भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट अभी भी कमिंग सून आ रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के हाथ मायूसी ही हाथ लग रही है। मैचों से तीन से चार दिन पहले ऑफ लाइन टिकट काउंटर लगाने जाएंगे। इसमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच सात अक्तूबर होने वाले मैच के लिए 4 अक्तूबर को टिकट काउंटर लगाया जाएगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश के मैच के लिए सात अक्तूबर से टिकट काउंटर लगाया जाएगा। वहीं 17 अक्तूबर के मैच के लिए 13 अक्तूबर को काउंटर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


22 अक्तूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच के लिए 18 अक्तूबर से ऑफलाइन टिकट काउंटर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने मैच के लिए 25 अक्तूबर से टिकट काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। एचपीसीए के सचिव परमार ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले विश्व कप के मैचों के लिए चार दिन पहले ऑफलाइन टिकट काउंटर लगाने की व्यवस्था की जाएगी। चार अक्तूबर को पहले मैच के लिए टिकट ऑफलाइन मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बांग्लादेश, कल पहुंचेंगे अफगानिस्तान के खिलाड़ी
 विश्व कप के लिए आज से विदेशी टीमों का आना शुरू जाएगा। 7 अक्तूबर को होने वाले पहले मैच के लिए बांग्लादेश की टीम मंगलवार 3 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे विशेष विमान से गगल हवाई अड्डा पर उतरेगी।  इसके बाद टीम सीधे होटल रेडिसन ब्लू रवाना होगी। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम 4 अक्तूबर को दोपहर एक बजे गगल पहुंचेगी। अफगानिस्तान टीम में हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, और नवीन उल हक रहेंगे। बांग्लादेश की टीम 4 अक्तूबर को अभ्यास करेगी। 

बांग्लादेश की टीम
 शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब।

टॉप चार स्पिनर फिरकी का दिखाएंगे कमाल

अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले विश्व के टॉप-5 में से चार स्पिनर धर्मशाला में खेलते नजर आएंगे। भारत के कुलदीप यादव, अफगानिस्तान के राशिद खान, ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा और बांग्लादेश के शाकिब उल हसन और श्रीलंका के महेश दीक्षाना एक दिवसीय फारमेट में धीमी गति के टॉप-5 गेंदबाजों में शामिल हैं। इसमें श्रीलंका  के महेश दीक्षाना को छोड़कर बाकी सभी स्पिनर धर्मशाला में दमखम दिखाएंगे। यह खिलाड़ी मैच में धूमती और उछाल भरी गेंदों से प्रतिद्वंदी बल्लेबाजों को परेशान करेंगे।

धर्मशाला की पिच जहां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। वहीं स्पिनर भी इस पिच के उछाल से विकेट हासिल कर सकते हैं।अफगनिस्तान के राशिद खान ने अब तक 89 इनिंग में 19.53 की औसत से 172 विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा ने 85 इनिंग में 29.05 की औसत से 142 हासिल किए हैं। भारत के कुलदीप यादव ने 25.62 की औसत से 87 इनिंग में 152 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के शाकिब ने 29.32 की औसत से 234 इंनिंग में 308 विकेट चटकाए हैं। अफगानिस्तान के अलावा बांग्लादेश इंग्लैंड के साथ मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed