{"_id":"6af2b5a961379c90400888bd","slug":"ind-vs-nz-3rd-odi-highlights-2026-india-vs-new-zealand-today-match-result-scorecard-analysis-record-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द, टीम इंडिया का सीरीज जीतने का इंतजार बढ़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द, टीम इंडिया का सीरीज जीतने का इंतजार बढ़ा
Tue, 10 Nov 2026 11:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:42 AM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच एक भी गेंद डाले बिना रद्द हो गया। लगातार बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम के पास ये मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। हैमिल्टन में मंगलवार को लगातार बारिश हो रही थी जिस कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ा। पहले टॉस दो घंटे से भी ज्यादा देरी से हुआ जिसमें भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस से पहले ही ओवरों की कटौती कर दी गई और मैच 40-40 ओवर का कराने का फैसला किया गया। हालांकि, टॉस के तुरंत बाद बारिश आ गई जिससे मैच शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
कब खेला जाएगा चौथा वनडे?
शुरुआत में बारिश हल्की लग रही थी, लेकिन बीच-बीच में तेज हो रही थी। लगातार बारिश के कारण पिच को कवर्स से ढकना पड़ा और अंपायरों ने दो-तीन बार मैदान का निरीक्षण भी किया। लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका। कटऑफ टाइम में अभी समय था, लेकिन हैमिल्टन में पूरे दिन बारिश का पूर्वानुमान था, लिहाजा इसे रद्द घोषित करना पड़ा। शुरुआत से ही हैमिल्टन में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था। भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। भारत के पास इस मैच को जीतकर वनडे सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा अवसर था, लेकिन टीम इंडिया का इंतजार बढ़ गया। सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा।

दर्शक हुए निराश
हैमिल्टन में भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। बारिश का पूर्वानुमान था, इसके बावजूद क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि शायद उन्हें मैच देखने मिला। कई दर्शक रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलता हुआ देखने के लिए उत्सुक थे। हालांकि, उन्हें निराशा मिली। कोहली इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, पिछले मैच में वह सस्ते में आउट हो गए थे। वहीं, रोहित भी न्यूजीलैंड में एक बड़ी पारी खेलने का इंतजार कर रहे हैं।

शुभमन गिल
- फोटो : BCCI (videograb)
भारत ने प्लेइंग-11 में नहीं किया था बदलाव
इससे पहले, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। गिल ने बताया था कि भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड ने हालांकि, एकादश में एक बदलाव किया था और मैथ्यू फिशर को मौका दिया था। बारिश के कारण टॉस दो घंटे से अधिक समय की देरी से हुआ था।

कैसी थी दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्ष पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।