{"_id":"64e78aaa95e3dc0bc002e3c5","slug":"cricket-world-cup-match-tickets-will-be-available-in-dharamshala-from-1-000-to-12-500-thousand-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup: धर्मशाला में एक से लेकर साढ़े 12000 हजार तक में मिलेंगे मैचों के टिकट, जानें कैसे करें बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup: धर्मशाला में एक से लेकर साढ़े 12000 हजार तक में मिलेंगे मैचों के टिकट, जानें कैसे करें बुक
Fri, 25 Aug 2023 03:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Aug 2023 03:38 PM IST
सार
धर्मशाला में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप के मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमी नॉन इंडिया मैचों के टिकट बुक माई शो वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट मैदान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप के मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमी नॉन इंडिया मैचों के टिकट बुक माई शो वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का रहेगा। जबकि सबसे महंगा टिकट साढ़े 12 हजार का होगा। आईसीसी की ओर भारतीय टीम के मैचों के टिकटों के दाम अभी तय नहीं किए गए हैं। धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर को खेले जाने मैच का सबसे सस्ता टिकट 1500 रुपये का रहेगा। आईसीसी ने भारत में हो रहे वनडे क्रिकेट विश्व के टिकटों की बिक्री का जिम्मा बुक माई शो कंपनी का दिया है।
विज्ञापन
धर्मशाला में होने वाले पांच में से चार मैच विदेशी टीमों के बीच खेले जाएंगे। नॉन इंडिया मैच के टिकटों के दाम मैदान में कॉरपोरेट बॉक्स के अलावा 14 स्टैंड हैं, जिन्हें आठ भागों में बांटा गया है। 1000 रुपये के सबसे सस्ते टिकटों के दो स्टैंड हैं। इसके अलावा 1250 रुपये के दाम वाले टिकटों के तीन स्टैंड रखे गए हैं। आईसीसी को ओर टिकटों के 1,000, 1,250, 2,500, 4,500, 5,500, 7,500, 10 हजार और साढ़े 12 हजार दाम तय किए गए हैं। वहीं, एक टिकट की बुकिंग पर 7 फीसदी तक फीस भी देनी होगी। अभी तक भारतीय टीम के मैचों के टिकटों के दाम आईसीसी ने तय नहीं किए हैं। भारतीय टीम के धर्मशाला में होने वाले मैच के टिकटों की बिक्री एक सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के नॉन इंडिया मैच के टिकटों की शुक्रवार से ऑनलाइन बिक्री शुरू हो जाएगी। भारतीय टीम के मैच के टिकटों की बिक्री एक सितंबर से होगी। नॉन इंडिया मैच के टिकटों के दाम 1,000, 1,250, 2,500, 4,500, 5,500, 7,500, 10 हजार और साढ़े 12 हजार रुपये रहेंगे। धर्मशाला में पहला मैच सात अक्तूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। अन्य मैच 10, 17, 22 और 28 अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन