फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup: Himachal Tourism Development Corporation announces hotel packages

Cricket World Cup: हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने होटलों के पैकेज किए घोषित, यहां पढ़ें

Mon, 25 Sep 2023 12:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

निगम की ओर से धर्मशाला में अपने होटल धौलाधार, कुनाल और भागसू के लिए यह पैकेज जारी किए हैं। क्रिकेट प्रेमियों को पैकेज का लाभ उठाने के लिए सबसे अधिक शुल्क कोतवाली बाजार स्थित होटल धौलाधार में चुकाना होगा। 

विज्ञापन
Cricket World Cup: Himachal Tourism Development Corporation announces hotel packages
हिमाचल पर्यटन विकास निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम विश्वकप के मैचों के दौरान धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों की मेहमाननवाजी के लिए तैयार हो गया है। निगम ने मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए होटलों के आकर्षक पैकेज घोषित कर दिए हैं। पैकेज में दो दिन और तीन रात के ठहराव की सुविधा दी गई है। निगम की ओर से धर्मशाला में अपने होटल धौलाधार, कुनाल और भागसू के लिए यह पैकेज जारी किए हैं। क्रिकेट प्रेमियों को पैकेज का लाभ उठाने के लिए सबसे अधिक शुल्क कोतवाली बाजार स्थित होटल धौलाधार में चुकाना होगा। 

विज्ञापन


ट्रिपल आक्यूपेंसी के लिए डीलक्स रूम का 15,400 रुपये में तो डबल आक्यूपेंसी के लिए 11,310 रुपये का पैकेज है। इसी तरह डीलक्स रूम का 13,860 रुपये और 10,100 रुपये का पैकेज रहेगा। लोअर धर्मशाला स्थित होटल कुनाल में सबसे कम डीलक्स रूम के 8,760 और 12,060 रुपये और सेमी डीलक्स के 7,550 रुपये और 10,520 रुपये होंगे। मैक्लोडगंज स्थित होटल भागसू में पैकेज का लाभ उठाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को धौलाधार से कम लेकिन कुनाल से ज्यादा दाम चुकाने होंगे।
विज्ञापन


इस पैकेज में सुबह की चाय, नाश्ता और रात का शाकाहारी भोजन की सुविधा भी शामिल है।  एचपीटीडीसी के एजीएम नवदीप थापा के अनुसार धर्मशाला में विश्व कप मैचों को लेकर प्रदेश और बाहरी राज्यों के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। इसे देखते हुए निगम ने विशेष ऑफर के साथ पैकेज घोषित कर दिए हैं।  निगम धर्मशाला के तीन होटलों में क्रिकेट प्रेमियों को यादगार अनुभव देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा पूजा से पर्यटन कारोबार पकड़ेगा रफ्तार
वहीं, अक्तूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा पर्यटन सीजन से हिमाचल में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के सैलानियों ने दुर्गा पूजा की छुट्टियों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। 
शिमला के अलावा सैलानी किन्नौर और लाहौल-स्पीति घूमना पसंद कर रहे हैं। प्राकृतिक आपदा के बाद बीते तीन महीनों से बहुत कम संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है।

प्रदेश के पर्यटन स्थल एक बार फिर सैलानियों से सराबोर होने वाले हैं। दुर्गा पूजा पर्यटन सीजन के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में सैलानी हॉलीडे पैकेज बुक करवा रहे हैं। हिमाचल में आपदा के बाद पर्यटन कारोबारी भी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक पैकेज जारी कर रहे हैं। दुर्गा पूजा दशहरा टूरिस्ट सीजन में बंगाल से भारी संख्या में सैलानी शिमला आते हैं। शिमला से सैलानी नारकंडा, रामपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति का रुख करते हैं। बंगाल से आने वाले सैलानी शिमला में कालीबाड़ी, नारकंडा में हाटू मंदिर और रामपुर सराहन के भीमाकाली मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं।

 

फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आपदा के बाद अक्तूबर से हिमाचल में सैलानियों की भारी चहल पहल शुरू होने वाली है। दुर्गा पूजा सीजन के लिए सैलानी एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।  ट्रैवल एजेंट्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि दुर्गा पूजा पर्यटन सीजन के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। सैलानियों के लिए आकर्षक पैकेज जारी किए हैं। सीजन के दौरान किन्नौर और स्पीति के होटलों में 90 फीसदी तक कमरे बुक रहने की उम्मीद है।


 

दुर्गा पूजा, दशहरा, क्रिसमस और नववर्ष के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों के हिमाचल आने की उम्मीद है। आपदा के बाद परिस्थितियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। दशहरा से पहले मनाली सड़क को ब्लैक टॉप तक डबल लेन खोलने का लक्ष्य है। -अमित कश्यप, निदेशक, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed