फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cricket World Cup: Dharamshala stadium packed for India and New Zealand match, many VIPs also arrived

Cricket World Cup: भारत और न्यूजीलैंड मैच के लिए धर्मशाला स्टेडियम पैक, कई वीआईपी भी पहुंचे

Sat, 21 Oct 2023 11:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 11:50 PM IST
सार

शनिवार को मैच के सभी टिकट सोल्ड आउट बताए गए। धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले भी एकदिवसीय मैच खेल चुकी हैं। 

विज्ञापन
Cricket World Cup: Dharamshala stadium packed for India and New Zealand match, many VIPs also arrived
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार भारत और न्यूजीलैंड के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी। विश्वकप में अब तक दोनों टीमें एक भी मैच नहीं हारी हैं। टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं। अंकतालिका में न्यूजीलैंड पहले, भारत दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम अपना स्थान बरकरार रखेगी या भारत टॉपर बनेगा, रविवार को मुकाबले के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 1:50 बजे टॉस होगा और 2:00 बजे से मैच शुरू होगा। मैच के लिए 20,400 दर्शकों की क्षमता वाला धर्मशाला स्टेडियम पूरी तरह पैक होगा।

विज्ञापन


शनिवार को मैच के सभी टिकट सोल्ड आउट बताए गए। धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले भी एकदिवसीय मैच खेल चुकी हैं। इसमें भारत के हाथों न्यूजीलैंड को करारी हार मिली।  मैच को लेकर जहां क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है, वहीं कई वीआईपी भी मैच देखने जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। सुक्खू अपनी पूरी कैबिनेट के साथ भारत-न्यूजीलैंड मैच देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed