फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cricket Tournament: First Women's Under-19 Cricket Tournament from June 5, HPCA releases schedule

Cricket Tournament: पहला महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 5 जून से, एचपीसीए ने जारी किया शेड्यूल

Mon, 02 Jun 2025 12:40 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

 प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पहली बार अंतर जिला महिला अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट का 5 जून से आयोजन करने जा रहा है।

विज्ञापन
Cricket Tournament: First Women's Under-19 Cricket Tournament from June 5, HPCA releases schedule
क्रिकेट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पहली बार अंतर जिला महिला अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट का 5 जून से आयोजन करने जा रहा है। खास बात यह है कि इसका आयोजन प्रदेश से बाहर चंडीगढ़ में होगा। इसके लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता में पूल-ए की टीमों के लीग मुकाबले 5 से 15 जून के बीच खेले जाएंगे। पूल-बी के मुकाबले 15 से 26 जून के बीच होंगे। यह मैच चंडीगढ़ के सीआईओसी और महाजन ग्राउंड में होंगे। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 27 जून को खेला जाएगा। पहली बार हो रहे अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सूबे की सभी जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इसके लिए एचपीसीए की ओर पहले प्लान तैयार कर लिया था। जिस जिला टीम में खिलाड़ियों की कमी होगी उसके लिए, दूसरे जिले की सरप्लस खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन

दो पूलों में खेलेंगी 12 टीमें
टूर्नामेंट में एचपीसीए की ओर 12 जिलों की टीमों के दो पूल बनाए गए हैं। पूल-ए में शिमला कुल्लू, मंडी, चंबा, सिरमौर ओर लाहौल-स्पीति को रखा है। पूल-थी में कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और किन्नौर के बीच टूर्नामेंट के लीग मुकाबले खेले जाएंगे। हर पूल में टॉप दो स्थानों पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

टूर्नामेंट के फाइनल की तिथि जल्द जारी की जाएगी। अंडर-19 टूर्नामेंट के शुरू होने से प्रदेश की उभरती महिला खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। -अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed